क्राइम

नाहर दरवाजा थाना पुलिस की सफल बड़ी कार्यवाही….हत्या करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार-अमित सोलंकी(नाहर दरवाजा थाना प्रभारी)

थाना नाहर दरवाजा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, हत्या करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते की गई फायरिंग व प्राणघातक हमला जिसमे गोली लगने से एक युवक की मौत और दुसरे को दो गोली लगने से गंभीर घायल ।
घटना को भ्रामक बनाने हेतु आरोपी ने अपने ही साथी को मारी गोली ।
05 आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी ।
-: संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 17.04.2026 को थाना नाहर दरवाजा क्षेत्र अंतर्गत भवानी सागर, देवास में फरियादी गौतम नाथ एवं उसके साथी शुभम उर्फ लड्डू नाथ पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली चलाकर एवं डंडों से हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई ।
जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि दिनांक 16/17.04.2026 की दरमियानी रात्रि को आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते फरियादी एवं उसके साथी पर जान से मारने की नियत से देशी पिस्टल एवं डंडों से प्राणघातक हमला किया गया, जिसमें शुभम उर्फ लड्डू नाथ को गोली लगने से मृत्यु हो गई एवं गौतम नाथ के पैर में दो गोली लगने से वह गंभीर घायल होकर उपचाररत है। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि घटना को भ्रामक बनाने एवं झूठी क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराने के उद्देश्य से आरोपीगण द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अपने ही साथी वरुण बाली के पैर में गोली मारी गई। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमित सोलंकी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं संभावित स्थानों पर दबिश देकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
-: तरीका वारदात :-
आरोपीगण द्वारा आपसी रंजिश के चलते फरियादी एवं उसके साथी को लक्ष्य बनाकर पूर्व नियोजित तरीके से देशी पिस्टल एवं डंडों से हमला किया गया। घटना के दौरान एक आरोपी को जानबूझकर गोली मारकर घटना को भटकाने का प्रयास किया गया।
गिरफ्तार आरोपी :-
रितिक सिहोते पिता विकास सिहोते उम्र 25 वर्ष निवासी भवानी सागर देवास
सिद्धार्थ उर्फ गट्टू सिहोते पिता विकास सिहोते उम्र 20 वर्ष निवासी भवानी सागर देवास
वरुण बाली पिता संजय बाली उम्र 24 वर्ष निवासी भवानी सागर देवास
मोनु सिहोते पिता सतीस सिहोते उम्र 34 वर्ष निवासी भवानी सागर देवास
विपीन बाली पिता संजय बाली उम्र 34 वर्ष निवासी भवानी सागर देवास

फरार आरोपी :-
तुषार सिहोते पिता विकास सिहोते उम्र 22 वर्ष निवासी भवानी सागर देवास
विकास सिहोते निवासी भवानी सागर देवास
संदीप पाटीदार निवासी रेवाबाग देवास
तनीष्क उर्फ गोपी दवे निवासी बड़ा बाजार देवास
राज मालवीय निवासी रेवाबाग देवास
राहुल चौहान उर्फ शूटर
जप्त सामग्री :-
आरोपीगण के कब्जे से 02 देशी पिस्टल एवं 02 डंडे जप्त किए गए हैं।
सराहनीय कार्य :-
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी अमित सोलंकी, उनि राहुल पाटीदार, उनि गणेशलाल जटिया, प्रआर रवि भदौरिया, नितेश द्विवेदी, यशवंत सिंह, भगवान सिंह, आरक्षक विकास पटेल, योगेंद्र सिंह एवं प्रआर सचिन चौहान सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"