देवास

अपहरण के दो पीड़ितों को मौत की धमकी की समय-सीमा समाप्त होने से पहले सकुशल मुक्त कराया-तहजीब काजी(कन्नौद थाना प्रभारी)

“ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरा एवं त्वरित पुलिस कार्रवाई से 05 अपहरणकर्ता गिरफ्तार,कार एवं हथियार जप्त ।

देवास पुलिस ने संवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण अपहरण प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत दो व्यक्तियों को सकुशल मुक्त कराते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । जिसका विवरण निम्नानुसार हैः-

दिनांक 06.05.2026 की रात्रि लगभग 03:00 बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किलोदा-पी थाना कन्नौद क्षेत्र में घर में सो रहे दो व्यक्तियों का अज्ञात आरोपियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा तत्काल अपहृत व्यक्तियो की पतारसी कर घटना में शामिल आरोपियो की गिरफ्तार हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में एसडीओपी कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी कन्नौद श्री तहजीब काजी के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार थाना कन्नौद पुलिस की दो विशेष टीमें गठित कर आसपास के थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि अपहरण की यह वारदात परिवार के एक युवक द्वारा आरोपी पक्ष की युवती से प्रेम विवाह किए जाने से नाराज होकर अंजाम दी गई थी । पुलिस टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों एवं पारंपरिक पुलिस कार्यप्रणाली का उपयोग करते हुए आरोपियों के मूवमेंट एवं भागने के मार्ग का पता लगाया। लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम इंदौर पहुंची। इसी दौरान अपहरणकर्ताओं द्वारा अपहृत व्यक्तियों के साथ मारपीट कर उनके परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि सुबह 04:00 बजे तक प्रेम विवाह करने वाली युवती को वापस नहीं भेजा गया तो दोनों अपहृत व्यक्तियों की हत्या कर दी जाएगी। इस धमकी से परिजनों में भय एवं चिंता का माहौल बन गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अत्यंत सूझबूझ एवं तत्परता से इंदौर स्थित उस क्षेत्र की घेराबंदी की जहां अपहृत व्यक्तियों को रखा गया था। पुलिस टीम ने कैमोफ्लाज पद्धति से योजनाबद्ध दबिश दी और आरोपियों को चारों ओर से घेर लिया, जिससे वे भागने में सफल नहीं हो सके। पुलिस द्वारा अपहृत व्यक्ति 01.बगदिया पिता बोंदर निवासी किलोदा-पी 02.मुकेश पिता बगदिया निवासी किलोदा-पी को आरोपियों के कब्जे से सकुशल मुक्त कराया गया। साथ ही पुलिस ने प्रकरण में आरोपी 01.गणेश पिता हरनाथ निवासी पलासी 02.मुकेश पिता जगदीश निवासी पलासी 03.रामविलास पिता हरनाथ निवासी किलोदा-पी 04.श्री पिता हरनाथ निवासी किलोदा-पी 05.राजपाल पिता राजू निवासी पिपल्या नानकार 06.राजा पिता गंगाधर निवासी संदलपुर को गिरफ्तार कर अपहरण में प्रयुक्त कार एवं हथियार जप्त किये है । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कन्नौद श्री तहजीब काजी,उनि राहुल रावत, सउनि गणेश विश्नोई, प्रधान आरक्षक 599 दीपक अग्निहोत्री, आरक्षक 787 बालकृष्ण छापे, आरक्षक 879 राजेन्द्र सिंह राजपूत एवं प्रभारी सायबर सेल देवास प्रआर 770 शिवप्रताप सिंह सेंगर, प्रआर 802 सचिन चौहान की विशेष भूमिका रही।

देवास पुलिस की इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से एक संभावित गंभीर वारदात को समय रहते टालते हुए दो लोगों की जान बचाई जा सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"