देवास

RTO का विशेष जांच अभियान शुरूपहले दिन 30 हजार चालानी कार्यवाही के साथ 3 बस एवं 1 पिकअप जप्त,,,,,

देवास – माननीय परिवहन आयुक्त महोदय के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा 22 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलाए जा रहे जांच अभियान के अंतर्गत आज दिनांक को आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में एवं जांच प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी गोखले एवं टीम के द्वारा भोपाल देवास मार्ग पर सघन चेकिंग की गई, जिसमें यात्री बसों, व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई, लगभग 102 वाहनों की जांच में 16 वाहनो में दस्तावेज की कमी पाई गई, जिन पर चालानी कार्यवाही करते हुए कुल राजस्व 30 हजार वसूला गया, जिसमें 1 वाहन बिना बीमा,1 बिना फिटनेस,3 वाहन ओवरलोड,5 वाहन बिना HSRP पाए गए साथ ही 3 बस एवं एक पिकअप वाहन को जप्त कर परिवहन कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया,
माननीय परिवहन आयुक्त के निर्देश पर चलने वाला यह अभियान दिनांक 22 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जारी रहेगा जिसमें देवास शहर एवं जिले में संचालित होने वाले वाहनों को जांच कर चालानी कार्यवाही की जाएगी, साथ ही वाहन चालकों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है,
आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि विशेष जांच दल द्वारा लगातार कार्यवाही जिले में की जाएगी, सभी वाहन चालकों से अपील है कि अपने सभी दस्तावेजों के साथ ही वाहन का संचालन करे।
जांच टीम में आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान, जांच प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी गोखले के साथ समस्त जांच टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"