देवास

कार और जय भवानी बस की भिड़ंत…..


इंदौर-पिपलियाहना वर्ल्ड कप चौराहा के हाईवे बिल्डिंग के सामने एवं पिपलियाहना ब्रिज के नीचे कार ( MP09DV4599 ) और देवास से इन्दौर आ रही जय भवानी बस ( MP70ZC7882 ) की भिड़ंत हो गई कार का बस के साथ टकराव इतना भयानक था जैसे ही कार बस से टकराई कार के तुरन्त एयर बैग खुल गए जिससे कार में बैठे शख़्स की जान बच गई बस को तो ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जैसे ही कार और बस आपस में टकराए वहां स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया और लोग कार सवार व्यक्ति की मदद करने लगे कोई पानी ला रहा था तो कोई बोल रहा था घबराओ मत सब ठीक है गनीमत है कि कोई जनहानि नहीं हुए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था आए दिन इन्दौर में हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है आए दिन एक्सीडेंट होते रहते है लोगो को गाड़ी चलाते टाइम ध्यान केंद्रित करके गाड़ी चलाना चाहिए एवं सुरक्षा बरतनी चाहिए ।

इन्दौर से नितिन चंदेल की रिपोर्ट…..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"