नन्ही कलम विशेष

UP News | अपने नगर निकाय में बदलाव का संकल्प लेकर जाएं: केशव प्रसाद मौर्य

[ad_1]

Keshav Prasad Maurya

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि नगर निकायों के अध्यक्ष अपने नगर निकाय को आत्मनिर्भर निकाय बनाने का संकल्प लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों के अध्यक्ष जिस तरह की स्थानीय निकायों के अध्यक्षों की अभिमुखीकरण कार्यशाला लखनऊ (Lucknow) में हो रही है, वापस जाकर के आप लोग अपने नगर में पार्षदों के साथ इसी तरह की कार्यशाला करें। केशव प्रसाद मौर्य ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में नवनिर्वाचित नगर निगमों के महापौर, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायत के अध्यक्षों के लिए आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला के पूर्वान्ह के सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे, इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

भारत माता की जय के गगनभेदी उद्घोष के साथ अपने उद्बोधन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर निकायों के अध्यक्षों को जहां उनके कर्तव्यों और दायित्वों का बोध कराया ,वहीं उन्होंने उनमें नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार भी किया। उप मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों के विकास और उत्तरोत्तर प्रगति के लिए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के विजन के अनुरूप और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की मान्शा के अनुरूप नगर निकायों का समग्र और चहुंमुखी विकास करना हम सबकी जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के विकास में हमें सबको साथ लेकर चलना होगा।

स्वच्छता को लेकर नगर निकायों की बड़ी जिम्मेदारी 

मौर्य ने कहा स्वच्छता को लेकर नगर निकायों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। सभी अध्यक्ष और पार्षद महीने में कम से कम एक दिन अपने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई स्वयं झाड़ू लगाकर करें और बिना भेदभाव के विकास करें। उन्होंने नगर निकायों के अध्यक्षों का आह्वान किया कि वह नगर निकाय की माफियाओं द्वारा कब्जा की गई जमीनों को मुक्त कराएं, लेकिन गरीबों को आवास की व्यवस्था करने के बाद ही उन्हें विस्थापित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत सरोवर विकसित करने  विजन दिया था और गांव और शहरों में अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। हमें अपनी गौरवशाली संस्कृति को संजोए रखने और जल संरक्षण के उद्देश्य से अमृत सरोवरों को विकसित करना हैं। इसलिए शहरों में भी जहां तालाबों में अवैध कब्जे हैं, उन्हें खाली कराकर अमृत सरोवरों के रूप में विकसित करें। 

यह भी पढ़ें

जो भ्रष्टाचार करे, उसे जेल भेजें

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य गरीबों का कल्याण करना हैं। हम गरीबों का दर्द समझे, महसूस करें और उसे दूर करने का हर संभव प्रयास करें। प्रधानमंत्री आवास योजना को पूरी ईमानदारी के साथ इंप्लीमेंट करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें जो भ्रष्टाचार करें, उसको जेल का रास्ता खोलने की जिम्मेदारी नगर निकाय अध्यक्षों की हैं। गरीब कल्याण की किसी योजना में कोई  अवरोध नहीं आना चाहिए। नगर निकाय अध्यक्षों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा की पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहडी़, पटरी दुकानदारों को कर्ज दिलाएं और उनके लिए वेंडिंग जोन की स्थापना  कराएं।

भयमुक्त, अपराधमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त नगर निकाय बनाना है 

उन्होंने कहा कि निकाय में सड़कों के निर्माण में ओवरलैपिंग ना होने पाए। नगर निकायों के एक-एक पैसे का हिसाब रखना है और यह  जिम्मेदारी नगर निकाय अध्यक्षों की है कि वह सजग होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी तालाब पानी से भरे जाएं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराया जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास के साथ दी जा रही अन्य सुविधाओं का भी उन्होंने जिक्र किया और कहा कि यह सभी सुविधाएं लाभार्थियों को मिलने ही चाहिए। बेईमानी को रोककर डबल इंजन सरकार चल रही है, तो आपको भी बदलाव का संकल्प लेकर जाना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री मोदी का दुनिया में डंका बज रहा है। अमेरिका का राष्ट्रपति प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ लेने की इच्छा व्यक्त करता है, इसका मतलब यह पूरे देश का सम्मान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भयमुक्त, अपराधमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त नगर निकाय बनाना है और यही सुशासन हैं। 

सरकार हर संभव मदद करेगी

उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थलों पर प्रदत सारी व्यवस्थाएं, सुविधाएं दी जाएं। वहां पर गोवंशों का सही तरह से संरक्षण हों। इस बारे में भी नगर निकायों को अध्यक्षों को अपनी नजर रखनी है। पूरे देश में चार करोड़ से ज्यादा अधिक लोगों को पीएम आवास दिए गए हैं। हर घर नल से पानी योजना बड़ी योजना है। उन्होंने कहा कि हमें बिना भेदभाव के सबका साथ- सबका विकास के मूल मंत्र के साथ नगर निकायों में काम करना है और सबको साथ लेकर कर चलना होगा। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। मौर्य ने इस अवसर पर महानगरों के महापौरों को अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाना है: मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा 

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने कहा कि नगर राज्य की पहचान होते हैं। कोई भी बाहर से जिस नगर में जाता है, वहीं से देखकर प्रदेश के बारे में उसके मन में वैसी ही छवि बनती है। उत्तर प्रदेश कि लगभग एक तिहाई जनता नगरीय क्षेत्र में निवास करती है, जिसका प्रतिनिधित्व नगर निकायों के अध्यक्ष और पार्षद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अगर कोई देश होता तो आबादी के हिसाब से दुनिया का पांचवा देश होता। भारत की अर्थव्यवस्था में 65 प्रतिशत हिस्सा नगर क्षेत्र का होता है। नगर निवेश के चुंबक होते हैं निवेश आकर्षित करते हैं। हमें प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुरूप नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाना है। 2047 में दुनिया में सबसे शक्तिशाली और विकसित देश भारत को बनाना है। आधुनिक भारत बनाने में नगर निकाय प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"