ज़िला देवास अन्तर्गत आयोजित किये गये प्रत्येक थाना पर सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर……

- लम्बे समय से लम्बित दो दर्जनों से अधिक शिकायतों का किया गया संतुष्टीपुर्वक निराकरण
- शिकायतकर्ताओं ने व्यक्त किया आभार,आगामी दिनों में पुनः आयोजित होंगे शिविर ।
आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के मिशन स्तर पर निराकरण हेतु प्रत्येक थाना स्तर पर शिविर का आयोजन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन श्री राकेश गुप्ता के निर्देशन में पुलिस उपमहानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में जिला देवास के समस्त थाना परिसरों में वृहद् स्तरीय शिविर आयोजित किये गये। उक्त शिविरों में समस्त एसडीओपी एवं समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारीगणों ने स्वयं लोगो की शिकायतों की सुनवाई की । जिसकी सतत् मॉनिटरिंग एडीजी एवं डीआईजी महोदय द्वारा की गई । उक्त शिविरो में बेहद सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुवे । इस अभिनव पहल में थाना स्तर पर शिविर आयोजित कर ज़िले के दूरस्थ गांवों तक पुलिस की पहुँच और जवाबदेही सुनिश्चित की गई। मात्र 07 घंटे की अवधि में संपूर्ण ज़िले की दो दर्जनों से अधिक शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकृत किया गया । शिकायतकर्ताओं में शिविर को लेकर बेहद सकारात्मकता दिखाई दी एवं सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम तक शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में उपस्थित रहे । शिविर की अहम बात यह रही कि चौकी/थाना प्रभारी से लेकर एसडीओपी इस दौरान उपस्थित रहे जिसके चलते शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हुआ ।
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा बताया गया कि एडीजी एवं डीआईजी महोदय के मार्गदर्शन में उक्त शिविर आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा ।



