पुलिस थाना सिविल लाईन की प्रभावी…..जुआ फड से 52 ताश के पत्तों की 01-01 गड्डी व नगदी सहित कुल ₹ 8,630 का मश्रुका जप्त……

देवास – पुलिस अधीक्षक महोदय जिला देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु सम्पूर्ण जिले में “ऑपरेशन प्रहार” प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत अवैध जुआ/सटटे के अपराध में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15.02.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग जुआ खेल रहे है । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री हितेश पाटिल के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की 02 टीम गठित की गई । पुलिस टीमों के द्वारा घेराबंदी कर अवैध रूप से जुआ खेलते 02 स्थानों से कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ फड़ो से नगदी ₹ 8,630 का मश्रुका एवं ताश के पत्ते जप्त किये गये। आरोपीगणो के विरूद्व थाना सिविल लाईन पर धारा 13 जुआ एक्ट में अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी: –
- सद्दाम पिता रईश पठान उम्र 27 साल निवासी मस्जिद के पास मल्हार कालोनी देवास
- आमिर शेख पिता शहजाद शेख उम्र 28 साल निवासी जौशीपुरा देवास
- सनावर शेख पिता अनवर शेख उम्र 36 साल निवासी ग्राम लौहारी देवास
- हातम पिता रहीम शेख उम्र 45 साल निवासी मकान न 08 फौजी नगर देवास
- आबिद पिता वहीद शेख उम्र 23 साल निवासी खारी बावडी खेत जिला देवास
- मुस्ताब शेख पिता खलील शेख उम्र 31 साल निवासी मल्हार कालोनी देवास
- सादाब शेख पिता रफीक शेख उम्र 28 साल निवासी मल्हार कालोनी तोड़ी खेत देवास
- शाहरुख खान पिता सईद खान उम्र 28 साल निवासी खारी बावडी देवास
- मसीद खान पिता हेदर खान उम्र 40 साल निवासी राजाराम नगर देवास
- असलम खा पिता बच्चू खा उम्र 40 साल निवासी ग्राम लौहारी देवास
- वासीफ मिर्जा पिता न्याज मिर्जा उम्र 41 साल निवासी मुक्तिमार्ग मोमन टोला देवास
- शाहरुख खान पिता सिकन्दर खान उम्र 29 साल निवासी सिल्वर कालोनी बालगढ़ देवास
जप्त मश्रुकाः- जुआ फड से 52 ताश के पत्तों की 01-01 गड्डी व नगदी सहित कुल ₹ 8,630 का मश्रुका जप्त ।
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक श्री हितेश पाटिल,सउनि कमलपुरी गोस्वामी,प्रआर पवन पटेल,घनश्याम अर्जने,आर अरूण चावड़ा,राजाराम,गबरूददीन,हितेश कुशवाह एवं गौरव पिरोनिया थाना सिविल लाईन देवास की सराहनीय भूमिका रही।
उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार”के तहत यह कार्यवाही की गई है ।



