देवास

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय प्रकाश मिश्र ने किया जिला जेल देवास में लाइब्रेरी का उद्घाटन…


जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन


देवास, 24 फरवरी 2026/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र ने मंगलवार को जिला जेल देवास में बंदियों के लिये लाईब्रेरी का उद्घाटन किया। लाइब्रेरी में निर्देशक आई.टी. ग्रीक्स टेंक्नोलॉजी प्रायवेट लिमिटेड श्री राहुलसिंह परिहार के सहयोग से बंदियों के लिये साहित्य, इतिहास, धर्म एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित 200 पुस्तकें प्रदान की गई है। इस अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र ने बंदियों को लाइब्रेरी के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास करने के लिए जागरूक किया। जीवन बदलने के लिये एक पुस्तक ही काफी है, पुस्तकें आपको पड़ने एवं शिक्षित होने हेतु प्रेरित करेंगी। कोई भी जन्मजात अपराधी नहीं होते, जेल में रहकर अच्छा सीखिए और अच्छा इंसान बनने में पुस्तकें आपकी मदद करेंगी। जिला जेल में लाईब्रेरी का शुभारंभ होना बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त करने के लिए नई शुरूआत है। शिविर में श्री रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास एवं जेल अधीक्षक, जिला जेल देवास, स्टॉफ सहित, बंदीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"