द लाइकेन्स इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 में रचा इतिहास-नवीन शर्मा….

देवास। शहर के प्रतिष्ठित संस्थान द लाइकेन्स इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है। अपने प्रथम वर्ष में ही संस्थान के अब तक प्राप्त परिणामों में 7 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं पिछले वर्ष के कट-ऑफ को देखते हुए 12 से अधिक छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया, जो कुल विद्यार्थियों का 60 प्रतिशत से अधिक है। संस्थान के निदेशक नवीन शर्मा, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का शिक्षण अनुभव है, ने बताया कि नियमित टेस्ट सीरीज़, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, व्यक्तिगत डाउट सॉल्विंग तथा अनुशासित अध्ययन पद्धति के कारण यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परिणाम देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर मेहनत की आदत विकसित करना भी है। साथ ही देवास में ऐसी शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता न पड़े।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा द लाइकेन्स इंस्टीट्यूट की निरंतर शैक्षणिक सहायता और मार्गदर्शन को दिया। इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी और उत्साह का माहौल है। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि आने वाले समय में वे और अधिक विद्यार्थियों को जेईई तथा नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता दिलाने के लिए संकल्पित हैं। संस्थान भविष्य में और भी बेहतर परिणाम देने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।



