पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर पीपलरावां पुलिस ने 06 पेटी अवैध देशी शराब कीमती ₹ 21,000/- का मश्रुका जप्त….

• पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर पीपलरावां पुलिस ने 06 पेटी अवैध देशी शराब कीमती ₹ 21,000/- का मश्रुका जप्त ।
• 01 आरोपी गिरफ्तार।
संक्षिप्त विवरण:- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु सम्पूर्ण जिले में “ऑपरेशन प्रहार” प्रारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत अवैध शराब संबंधी अपराध में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 12.02.2026 को थाना पीपलरावां पर सुराखेड़ा जोड़ के पास ग्राम पटाडिया ताज में अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावां निरीक्षक श्री सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई । पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान सुराखेड़ा जोड़ के पास ग्राम पटाडिया ताज में एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम हेमंत पिता नरेंद्र झांझा उम्र 28 साल निवासी कुमारिया बनवीर का होना बताया गया,जिसके क़ब्ज़े में रखें खाकी रंग के 06 कार्टून को चेक किया गया जिसमें देशी प्लेन शराब होना पाई गई आरोपी के क़ब्ज़े से 06 पेटी देशी प्लेन शराब क़ीमतें क़रीब ₹ 21,000/- की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पीपलरावां पर अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीः- 01.हेमंत पिता नरेंद्र झांझा उम्र 28 साल निवासी कुमारिया बनवीर थाना पीपलरावां जिला देवास ।
जप्त मश्रुका: 06 पेटी अवैध देशी शराब कीमत ₹ 21,000/- का मश्रुका जप्त ।
सराहनीय कार्य:* उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पीपलरावां निरीक्षक श्री सुबोध कुमार गौतम,उनि अरुण पिपल्दे चौकी प्रभारी चौबाराधीरा प्रआर महेन्द्र राव,राजेन्द्र,आरक्षक राजकुमार, बलराम की सराहनीय भूमिका रही।



