पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा डायल 112 को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु करने निर्देशित किया गया है । जिस पर से डायल 112 द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

संक्षिप्त विवरणः पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा डायल 112 को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु करने निर्देशित किया गया है । जिस पर से डायल 112 द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में थाना पीपलरवां अन्तर्गत कॉलर राहुल नागर ने बताया कार का पेट्रोल खत्म हो गया है। पेट्रोल पम्प से पेट्रोल नही दे रहे है कालर के साथ परिवार की महिलाए भी है| पुलिस सहायता की आवश्यकता है । सूचना पर थाना पीपलरवा की नजदीकी डायल-112 एफआरवी 14 को रवाना किया गया। एफआरवी में तैनात पुलिस प्र.आर. 669 व्ही.एस. राणा व पायलेट जयप्रकाश देथलीया ने बिना समय गवाये मौके पर कालर राहुल नागर सिह उम्र 42 वर्ष निवासी रणायता कला तह. टोकखुर्द को एफआरवी द्वारा पेट्रोल लाकर दिया गया। डायल-112 टीम की तत्परता के चलते कालर समय पर परिवार के साथ सकुशल घर पहुचे। डायल-112 की सेवा की त्वरित कार्यवाही से कालर संतुष्ट है एवं पुलिस की प्रशंसा की धन्यवाद दिया ।
थाना सतवास अन्तर्गत राहगीर की सूचना प्राप्त हुई कि दुर्घटना में 04 लोगो घायल है। सूचना पर एफ.आर.व्ही.25 स्टाफ सैनिक 196 रमेश देवडा व पायलेट अनिल बैरागी द्वारा तुरन्त दिनांक 11/03/2026 के 00:25 बजे ईवेन्ट प्राप्त कर एफ.आर.व्ही.25 बिना समय गवाये मौके पर पहुँचकर घायल 1) पंकज पिता गोपाल उम्र 17 वर्ष 2) सुनिल पिता भाईया लाल कोरकु18 वर्ष 3) अर्जुन पिता पप्पु कोरकु 17 वर्ष 4) विजेश पिता नारायण उम्र 19 वर्ष 5) जितेंद्र पिता गणपत उम्र18 वर्ष निवासी ग्राम बालिया थाना सतवास को एफआरवी से सतवास अस्पताल पहुचाया गया।
थाना कन्नौद अन्तर्गत सूचना प्राप्त हुई कि दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर घायल है व 108 व्यस्थ है । पुलिस सहायता की आवश्यकता है । सूचना पर थाना कन्नौद की नजदीकी डायल-112 एफआरवी 24 को रवाना किया गया। एफआरवी में तैनात पुलिस प्रआर 440 मोहन सिंह राणा व पायलेट वीरेंद्र ने बिना समय गवाये मौके पर पहुँचकर घायल दीपक पिता दिलीप सिंह उम्र 40 साल निवासी कलवार को एफआरवी से कन्नौद अस्पताल पहुचाया गया। डायल-112 टीम की तत्परता के चलते घायल को समय पर उपचार मिला।
देवास पुलिस लोगो से अनुरोध करती हैं कि वे सड़को पर सावधानी से चलें और यातायात नियमो का पालन करे। किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए तत्काल डायल 112 पर संपर्क करें।




