देवास

देवास पुलिस की त्वरित कार्यवाही से बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान-थाना सिविल लाईन देवास…..

संक्षिप्त विवरणः-दिनांक 24 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण प्रकरण सामने आया। पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के समक्ष आवेदिका श्रीमती सुशीला पति बाबू गिरी गोस्वामी निवासी गोपाल नगर इटावा द्वारा लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई।शिकायत में बताया गया कि उनके दोनों पुत्र नितिन एवं सचिन द्वारा शराब के नशे में आए दिन विवाद किया जाता है तथा माता-पिता को परेशान किया जाता है। इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक हितेश पाटील को निर्देशित किया गया।निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों पुत्रों को थाना बुलाया गया तथा समझाइश दी गई। उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में अपने माता-पिता को किसी भी प्रकार से परेशान न करें।

पुलिस की इस संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही से आवेदिका ने संतोष व्यक्त किया तथा देवास पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया। इस पहल से बुजुर्ग दंपत्ति के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"