कॉम्बिंग गस्त की रात पुलिस ने दौ दर्जन बदमाशो को किया गिरफतार-थाना कन्नौद

जिला देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कन्नौद श्री आदित्य तिवारी को अपने अनुभाग अतर्गत फरार स्थायी वारटियों व बदमाशों के विरुद अभियान चलाकर धरपकड कर कार्यवाही करवाने हेतु निर्देशित किया गया था, उनके द्वारा अधिनस्थ थानों को टीमें बनाकर कॉबिंग गस्त कर धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन पुलिस थाना कन्नौद की दो टीम बनाकर अलग-अलग क्षेत्र में कार्यवाही की गई, पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग गस्त के दौरान न्यायालय में लंबित प्रकरणों में फरार 12 स्थायी-गिरफतारी वारंटियों, मारपीट संबंधी 9 अपराधियों तथा 2 अवैध आर्म्स रखने वाले तथा 01 शराब परिवहन के कुल 24 अपराधियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उनि दीपक गोण्डे, सउनि गणेश विश्नोई, प्रआर दीपक अग्निहोत्री, आर रविराज, बॉबी वर्मा, योगेन्द्रसिंह का सराहनीय योगदान रहा।




