देवास

आपरेशन हवालात के तहत 2 स्थाई वारण्टियों को किया गिरफ्तार-विजय सिंह लोधी (थाना प्रभारी खातेगांव)


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनीत गहलोद के द्वारा आपरेशन हवालात के तहत चल रहे अभियान मे लगातार प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय कन्नौद श्रीमती सौम्या जैन एवं एसडीओपी महोदय कन्नौद श्री अदित्य तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना खातेगांव पुलिस टीम के द्वारा आपरेशन हवालात के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई।
संक्षिप्त विवरण- (1) माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी देवेन्द्र का 09 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 1368/2017 धारा 498A, 294, 323, 506 भादवि के आरोपी देवेन्द्र पिता गोविंद जलोदिया उम्र 40 साल निवासी वीर सावरकर मार्ग खातेगांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया।
(2) माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी रमजान का 08 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 96/2019 धारा 380 भादवि के आरोपी रमजान पिता रहमान उम्र 31 साल निवासी टाकली खेड़ा थाना कन्नौद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया।
उक्त आरोपियों रमजान एवं देवेन्द्र को आपरेशन हवालात के तहत आज दिनांक 28.03.2026 को मुखबीर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सराहनीय योगदान:- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विजय सिंह लोधी, उनि रमेश पचलानिया, प्रआर दुर्गेश विश्नोई, आर गौरव सिंह तोमर, सैनिक मनीष बाथोले का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"