देवास

165 लीटर अवैध शराब सहित 1 आरोपी चार पहिया वाहन से तस्करी करते गिरफ्तार-दीपक यादव (हाटपीपल्या थाना प्रभारी)

देवास- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु सम्पूर्ण जिले में “ऑपरेशन प्रहार” प्रारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत अवैध शराब संबंधी अपराध में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री एच.एन. बाथम के मार्गदर्शन में एसडीओपी बागली श्री संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी हाटपीपल्या निरीक्षक श्री दीपक सिंह यादव के नेतृत्व में थाना हाटपीपल्या पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही निम्नानुसार हैः-

दिनांक 20.04.2026 को इन्दौर बैतुल हाईवे मंसूर के ढाबे के पास विश्वसनीय मुखबीर सूचना पर बल लगाया गया, जिस पर ग्राम इकलेरा तरफ से आ रही एक सफेद कलर की ब्रेजा कार मुखबीर बताये हुलिये की आती दिखी जिसे हमराह फोर्स व गवाहो की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा । सफेद ब्रेजा कार क्रमांक MP09DN3969 की ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछते उसने अपना नाम राजीव पिता दिनेश कुमार यादव उम्र 27 साल निवासी करोद चौराहा थाना निशातपुरा जिला भोपाल का होना बताया । बाद उक्त ब्रेजा कार की तलाशी लेते कार के अंदर से कुल 330 माउंट बीयर की केन कुल मात्रा 165 लीटर शराब कुल कीमती करीबन 37,950 की शराब रखी होना पायी गयी। इस प्रकार कुल शराब 165 लीटर किमती ₹ 37,950/- की तथा ब्रेजा कार की किमती ₹8,00,000/- कुल मश्रुका ₹ 8,37,950/- की जप्त कर आरोपी द्वारा कोई वैद्य लायसेंस नही होना बताया जिनको मौके से गिरफ्तार किया गया तथा थाना हाटपीपल्या पर आरोपी के विरूध्द अप.क्र. 206/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

जप्त सामग्रीः– कुल अवैध बीयर शराब 165 लीटर कीमती ₹ 37,950/-एवं ब्रेजा कार कीमती ₹ 8,00,000/- कुल ₹ 8,37,950/- का मश्रुका जप्त ।

गिरफ्तार आरोपीः

  1. राजीव पिता दिनेश कुमार यादव उम्र 27 साल निवासी करोद चौराहा थाना निशातपुरा जिला भोपाल

सराहनीय कार्यः– उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हाटपीपल्या निरीक्षक श्री दीपकसिंह यादव,उनि चिन्तामण चौहान, आर 605 अमित नाहर,आर 1075 अनुज, सैनिक 1019 जालमसिंह , सैनिक 1015 अर्जुन का सराहनीय योगदान रहा । *उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार”के तहत यह कार्यवाही की गई है ।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"