अवैध हथियार बरामद,थाना पीपलरावा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही….

01 आरोपी गिरफ्तार ।
01 देशी देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस जप्त ।
संक्षिप्त विवरणः- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में दिनांक 14/02/2026 को थाना पीपलरावा पर विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुरजना रोड पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है । सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावा निरीक्षक श्री सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में पीपलरावा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश दी गई । पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वीरेंद्र पिता अनवर हाड़ा जाति कंजर उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुमारिया बनवीर थाना पीपलरावा जिला देवास का होना बताया । तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा व एक ज़िंदा कारतुस जप्त की गई। जिसके संबंध में वैध लाइसेंस नहीं पाए जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना पीपलरावा पर अपराध क्रमांक /2026 धारा 25,27 Arms Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
जप्त मश्रुकाः-01 देशी कट्टा,01जिंदा कारतूस जप्त ।
गिरफ्तार आरोपीः- वीरेंद्र पिता अनवर हाड़ा जाति कंजर उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुमारिया बनवीर थाना पीपलरावा जिला देवास
सराहनीय कार्यः – उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पीपलरावा निरीक्षक श्री सुबोध कुमार गौतम उनि अरुण पिपल्दे चौकी प्रभारी चौबाराधीरा प्रधान आरक्षक महेंद्र राव आरक्षक बलराम आरक्षक राजकुमार आरक्षक अजय मालवीय आरक्षक रवींद्र की सराहनीय भूमिका रही ।



