नन्ही कलम विशेष

Kerala Train Fire | केरल: अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में लगी भयंकर आग, कोई हताहत नहीं

[ad_1]

kerala

Pic: ANI

नई दिल्ली. केरल से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, केरल के कन्नूर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल यहां के कन्नूर रेलवे स्टेशन पर अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में देर रात आग लग गई है।  फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।  वहीं अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। 

मामले पर मिली जानकारी के अनुसार, केरल के कन्नूर रेलवे स्टेशन पर अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में देर रात अचानक आग लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। रेलवे ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात 1:25 पर हुआ। अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में आग लगी थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ तो ट्रेन स्टेशन के तीसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी हुई बतायी जा रही थी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां तुंरत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दमकल की 3 टीमों ने घंटों तक आग बुझाने की कोशिश की, हालांकि कोच पूरी तरह से जल चुका था। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया है।



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"