नन्ही कलम विशेष

Ekta Kapoor Birthday Special | टीवी क्वीन ही नहीं कंट्रोवर्सी क्वीन भी रह चुकी है एकता कपूर

[ad_1]

टीवी क्वीन ही नहीं कंट्रोवर्सी क्वीन भी रह चुकी है एकता कपूर

मुंबई: एकता कपूर को टीवी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। छोटे परदे को हर घर की जरूरत बना देना और दर्शकों के एक बड़े वर्ग को इससे जोड़ देने में एकता कपूर का बहुत बड़ा हाथ है। उनके सीरियलों ने मनोरंजन को एक नया चाल और चेहरा दिया जिसकी वजह से टीवी मनोरंजन का मुख्य साधन बन गया। लेकिन खुद एकता के निजी शख्सियत की बात करें तो वो कई बार कई तरह की कंट्रोवर्सीज के केंद्र में रही। आइये जानते हैं एकता कपूर से जुड़ी कुछ बड़ी कंट्रोवर्सीज के बारे में…

कलाकारों ने लगाया आरोप

एकता कपूर ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले कई नए कलाकारों को मौका दिया। जिन्होंने आगे चलकर खूब नाम कमाया। लेकिन उनका कई कलाकारों के साथ विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा। काफी पहले अमर उपाध्याय ने एकता पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए उनका शो छोड़ दिया था। उनका कहना था कि एकता उन्हें खिलौने (Toys) की तरह यूज करना चाहती हैं। कुछ ऐसा ही आरोप राजीव खंडेलवाल ने भी लगाया था। उन्होंने तो खुलेआम एकता को चुनौती दे डाली और उनके बगैर भी एक्टिंग के मैदान में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

स्मृति ईरानी ने लगाया था आरोप

एकता कपूर और स्मृति ईरानी के बीच भी जंग हो चुकी है। सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ में तुलसी का किरदार निभाने वाली स्मृति ने ये कहकर एकता पर हमला बोला था कि वो कलाकारों को बंधुआ मजदूर समझती हैं। इस विवाद के बाद स्मृति ने शो छोड़ दिया और बाद में ये शो ही बंद हो गया।

पुलिस में दर्ज हो चुकी है शिकायत

टीवी पर संस्कार और मान्यताओं की बात करने वाली एकता कपूर जब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतरी तो एडल्ट सीरीज के जरिए उन्होंने हंगामा ही मचा दिया। उनकी सीरीज ‘XXX 2’ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोप लगाया कि एकता ने इस वेब सीरीज के जरिए भारतीय सेना के जवानों का अपमान किया है। विवाद इतना बढ़ गया की उन्हें इसके लिए माफी मांगनी पडी।

वल्गर का मिल चुका है किताब  

एकता कपूर डायरेक्टर केन घोष के साथ ‘XXX’ के नाम से एक फिल्म बनाने वाली थीं। फिल्म में छोटी-छोटी कम से कम 6 स्टोरीज दिखाई जानी थी। जिसके लिए एकता उस वक्त कास्टिंग कर रही थीं और फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिए गए थे। पोस्टर की टैगलाइन थी, ‘वैलंटाइन्स छोड़, अब सिर्फ पलंग तोड़।’ उस वक्त इन पोस्टर्स को लेकर खूब विवाद भी हुआ था। उन्होंने फिल्म के कलाकारों के साथ न्यूडिटी क्लॉज भी साइन किया था। क्लॉज में शामिल शर्तों के अनुसार, फिल्म में काम करने वाला कोई भी कलाकार कहानी की मांग के हिसाब से लव मेकिंग सीन्स और एक्सपोज करेगा।हालांकि फिल्म की सेंसरशिप को लेकर हुए विवाद के कारण एकता कपूर की यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। लेकिन एकता ने हार नहीं मानी और साल 2018 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया। एकता कपूर के इस शो को सबसे वल्गर शो का खिताब दिया गया।

यह भी पढ़ें

ड्रेसिंग को लेकर हो चुका है विवाद 

एकता कपूर अक्सर अपने ड्रेसिंग को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इनमें सबसे बड़ा विवाद कोलकाता के एक इवेंट में हुआ। एकता कपूर एक ईवेंट के लिए कोलकाता गई थीं। यहां एक बार फिर उनकी ड्रेस ने लोगों को नजरें झुकाने पर मजबूर कर दिया। उनकी ब्लैक कलर की ड्रेस में साइड कट था। इससे जब वो कुर्सी पर बैठीं तो वो सब दिख गया जो नहीं दिखना चाहिए था। हालांकि इसके अलावा भी उनके कपड़ों ने कई बार सनसनी मचाई। लेकिन ऐसा अक्सर तभी होता है, जब उन्हें कोई नया शो लांच करना होता है। जाहिर है ये हरकत सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ही होता है।

श्रीदेवी पर फेंका पानी भरा ग्लास

चलते-चलते आपको बताते चलें कि एकता में ये खुराफाती गुण बचपन से ही हैं। एक बार श्रीदेवी उनके घर जीतेंद्र से मिलने आई थी। उन दिनों जितेंद्र और श्रीदेवी के अफेयर की अफवाह गर्म थी। जैसे ही एकता और श्रीदेवी का आमना-सामना हुआ उन्होंने श्री पर पानी का ग्लास फेंक दिया था।



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"