देवास

लोकसभा चुनाव मतगणना ड्राई डे में अवैध मदिरा संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई……

देवास – लोकसभा चुनाव मतगणना ड्राई डे में अवैध मदिरा संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
हाटपिपल्या के बागरी मोहल्ले मे रिहायशी मकान से 100 पाव देशी मदिरा एवं 161 बीयर केन जप्त
01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
*कलेक्टर महोदय देवास ऋषव गुप्ता के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के *मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी के वर्मा, के एस सिकरवार के नेतृत्व में आबकारी दल ने दिनांक *04.06..2024* को वृत्त हाटपिपल्या ब में मुखबिर सूचना के आधार पर आवकारी टीम द्वारा हाटपिपल्या के बागरी मोहल्ले में एक रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली गई जिसमें घर के अंदर बने तलघर से 100 पाव देशी मदिरा एवं 161 बीयर केन कुल मात्रा 98.5 बल्क लीटर बरामद हुई तथा मौके से एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया, बरामद मदिरा आरोपी द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर रखे पाए जाने से मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 27930 रूपए है ।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव , निधि शर्मा, डी पी सिंह, विजय कुचेरिया, कैलाश जामोद आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता,भगत परते, दीपक,विकास,निकिता परमार,सैनिक केदार चौधरी, किशोर,अनिल सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"