देवास

DIAL 112 की तत्काल प्रभावी कार्यवाही-थाना सिविल लाईन

संक्षिप्त विवरणः पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा डायल 112 को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु करने निर्देशित किया गया है । जिस पर से डायल 112 द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

इसी क्रम में डायल 112 पर सूचा प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्र में चाणक्य पुरी क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना पर तत्काल सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक जितेंद्र सिसोदिया एवं पायलेट श्रीराम ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था।डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय देवास में भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। *देवास पुलिस लोगो से अनुरोध करती हैं कि वे सड़को पर सावधानी से चलें और यातायात नियमो का पालन करे। किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए तत्काल डायल 112 पर संपर्क करें।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"