देवास

45 लाख रू कीमत का डम्फर रात में हुआ था चोरी….महज 12 घंटे के भीतर 900 KM का सफर तय कर हरियाणा से BNP थाना पुलिस ने किया जप्त….

संक्षिप्त विवरण:– फरियादी राजेश बघेल निवासी अर्जुन नगर ईटावा देवास ने दिनांक 03.06.2026 को सुबह करीब 06:30 बजे थाना बैंक नोट प्रेस पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मैं धनपाल सिंह सेंधव के यहां ड्राईवरी का कार्य करता हुँ । दिनांक 02.02.2026 को कार्य समाप्त होने के पश्चात करीब 09:30 बजे मैने अपना डम्फर श्री चेतन्य स्कूल के पा,श्री विनायत इंटरप्राईजेस प्लांट इंदौर भोपाल रोड़ जेतपुरा परिसर में खड़ा कर अपने घर चला गया था । दिनांक 02-03.02.2026 की रात करीब 02:00 बजे डम्फर चोरी होने पर मुझे मेरे सेठ धनपाल सिंह से सूचना मिली की डम्फर अपने स्थान पर नही है । जिस पर से मैं तत्काल डम्फर खड़ा करने के स्थान पर पहुँचा,जहां डम्फर खड़ा नही था उक्त डम्फर को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गये है । रिपोर्ट पर से थाना बैंक नोट प्रेस पर अपराध क्रमांक 60/2026 धारा 305(A) का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा चोरी गये डम्फर को बरामद कर उक्त घटना में शामिल आरोपियो पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) श्री संजय शर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस श्री अमित सोलंकी,थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा चेक किए गए, जिनमें आरोपियों के द्वारा घटना कारित करने उपरांत भागना कैद हुआ । प्रारंभिक सीसीटीव्ही फुटेज का निरीक्षण करने पर यह ज्ञात हुआ कि डम्फर की पायलेटिंग एक सफेद रंग की क्रेटा कार कर रही थी जिसकी चर्चा स्थानीय पुलिस अधिकारियों के बीच में करने पर यह संभावना जताई गई कि उक्त गैंग हरियाणा राज्य के नूंह जिले की मेवाती गैंग हो सकती है । इस दौरान घटना को घटित हुए लगभग 06 घंटे का समय हो चुका थे जिससे यह प्रबल संभावना थी कि उक्त गैंग जिला देवास से काफी दूर चली गई होगी । जिस पर से पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा पुलिस अधीक्षक नूंह से समन्वय स्थापित कर खेड़ा कालीपुर टोल प्लाजा थाना रोजकामेव जिला नूंह पर हरियाणा पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी लगवाई गई । देवास पुलिस के अनुमान अनुसार उक्त चोरी गए डम्फर को खेड़ा कालीपुर टोल प्लाजा थाना रोजकामेव जिला नूंह से जप्त किया गया । इस प्रकार देवास पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित करके 45 लाख की राशि के डम्फर को मात्र 12 घंटे के भीतर 900 कि.मी. दूर हरियाणा राज्य के खेड़ा कालीपुर टोल प्लाजा थाना रोजकामेव जिला नूंह से बरामद किया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

जप्त मश्रुका:– 45 लाख का डम्फर जप्त ।

सराहनीय कार्यः– उक्त सराहनीय कार्य में उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) श्री संजय शर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल,थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया,थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक श्री अमित सोलंकी,सउनि हितेश चन्द्रवंशी,प्रआ दिनेश मुकाती,भारत चौधरी एवं थाना रोजकामेव जिला नूंह से निरीक्षक विनोद कुमार,प्रआ दिनेश कुमार,आर संजय कुमार एवं विनित कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"