देवास

बालक बालिकाओं तथा नागरिकों द्वारा राष्ट्रीय विकास एवं उन्नति में योगदान देने हेतु प्रण लिया गया-तहजीब काजी थाना प्रभारी कन्नौद

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में जिला देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कन्नौद श्री आदित्य तिवारी को अपने अनुभाग अंतर्गत नागरिकों को राष्ट्रीय एकता तथा विकास के लिए प्रेरित करने हेतु कार्यकम आयोजित किए जाने हेतु बताया गया था जिसके अंतर्गत थाना कन्नौज में स्कूली बच्चे खिलाड़ी बालक बालिका जन प्रतिनिधि तथा आमजन के साथ थाना कैंपस से साइकिल साइक्लोथों प्रारंभ कर बस स्टैंड मुख्य मार्ग नगर पंचायत छत्रपति मार्ग बाईपास होकर थाना कैंपस में समापन किया गया इस अवसर पर अनुभाग्य अधिकारी पुलिस कन्नौद श्री आदित्य तिवारी तथा थाना प्रभारी तहजीब काजी ने स्कूली बच्चों खिलाड़ी बालक बालिकाओं तथा आमजन को बताया कि किस प्रकार स्वतंत्रता उपरांत विभिन्न रियासतों को जाति धर्म प्रांत से ऊपर राष्ट्र के बारे में प्रेषित कर भारत राष्ट्र का गठन किया गया हमें भी वर्तमान समय में आपसी जाति धर्म भाषा प्रांत से ऊपर उठकर राष्ट्र के विकास एवं उन्नति के लिए अपना योगदान देना चाहिए इस अवसर पर नगर के आम जन गण माननीय नागरिक खिलाड़ी बालक बालिकाएं उपस्थित रहे उनके द्वारा देशभक्ति के नारे लगाए गए और राष्ट्र के विकास के लिए अपना योगदान देने का प्रण लिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"