पुलिस थाना सतवास की अवैध शराब परिवहन करने वाले के विरूध्द शख्त कार्यवाही-विक्रांत झांझोट(सतवास थाना प्रभारी)

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनित गहलोद के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय देहात कन्नौद सुश्री सोम्या जैन एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रांत झांझोट के नेतृत्व में दिनांक 28.03.2026 को श्री बाबा महांकाल रेस्ट पांईट काटाफोड रोड सतवास के पास विश्वसनीय मुखबीर सूचना पर वाहन चेकिंग लगायी जिस पर काटाफोड तरफ से आ रही स्लेटी रंग की कार मुखबीर बताये हुलिये की आती दिखी जिसे हमराह फोर्स व गवाहो की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा । मारुती ईको कार क्रमांक MP09DB8324 की ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछते उसने अपना नाम फरदीन शेख पिता हनीफ शेख जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी ग्राम मोहाई जागीर थाना सतवास व बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शिवासिंह पिता दिलीप सिंह पटवा जाति सिकलीगर उम्र 27 साल निवासी वार्ड क्र 08 सतवास का होना बताया । बाद उक्त ईको कार की तलाशी लेते कार में कार के अंदर से 19 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी में 180 ml के 50 क्वार्टर कुल देशी प्लेन क्वार्टर 950 एवं कुल मात्रा 171 लीटर एवं 3 पेटी अग्रेजी बीयर केन 24 नग प्रत्येक नग 500 ml बोल्ट कंपनी की कुल 72 केन कुल मात्रा 36 लीटर रखी होना पायी गयी। इस प्रकार कुल शराब 207 लीटर किमती 99180/ रूपये की तथा मारूती ईको की किमती 500000/ रू हैं कुल मश्रुका 599180/ रू की जप्त कर दोनों आरोपीगणो द्वारा कोई वैद्य लायसेंस नही होना बताया जिनको मौके से गिरफ्तार किया गया तथा थाना सतवास पर आरोपी के विरूध्द अप.क्र. 121/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
जप्त शुदा सामग्री ( अवैध शराब व कार)
- 19 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी में 180 ml के 50 क्वार्टर कुल देशी प्लेन क्वार्टर 950 एवं कुल मात्रा 171 लीटर एवं 3 पेटी अग्रेजी बीयर केन 24 नग प्रत्येक नग 500 ml बोल्ट कंपनी की कुल 72 केन कुल मात्रा 36 लीटर रखी होना पायी गयी। इस प्रकार कुल शराब 207 लीटर किमती 99180/ रूपये
- मारुती ईको कार क्रमांक MP09DB8324 किमती 500000/ रू
गिरफ्तार आरोपी- - शिवासिंह पिता दिलीप सिंह पटवा जाति सिकलीगर उम्र 27 साल निवासी वार्ड क्र 08 सतवास
- फरदीन शेख पिता हनीफ शेख जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी ग्राम मोहाई जागीर थाना सतवास
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रांत झांझोट, उनि विजय जाट, उनि सरदार मंडलोई, उनि नरेन्द्रसिंह ठाकुर, सउनि विष्णुप्रसाद मंडलोई, प्रआर. 65 गणेश रावत, प्र.आर. 239 गंगाराम नरगावे आर. 497 ईश्वर विश्नोई, आर. 320 संदीपसिंह मेवाडा, आर. 1051 अनिल भाभर, आर. 516 जयदेव, आर. 1038 शुभम, आर. 230 घनश्याम परमार का सराहनीय योगदान रहा ।



