अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को 60 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित गिरफ्तार-हितेश पाटिल (सिविल लाईन थाना प्रभारी)

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
संक्षिप्त विवरण:- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु सम्पूर्ण जिले में “ऑपरेशन प्रहार” प्रारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत अवैध शराब संबंधी अपराध में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक श्री हितेश पाटिल के नेतृत्व में थाना सतवास पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही निम्नानुसार हैः-
दिनांक 30.03.2026 के प्रात: समय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हरिओम नगर किर्लोस्कर बाउण्ड्री के पास झाडियों में अवैध रूप से महुए से बनी हुई शराब का विक्रय कर रहा है। मूखबिर सूचना विश्वसनीय होने से थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा हरिओम नगर किर्लोस्कर बाउण्ड्री के पास से घेराबंदी कर आरोपी राजेश उर्फ गब्बर पिता संतलाल मालवीय उम्र 42 साल निवासी हरिओम नगर प्रताप नगर जिला देवास के पास से 2 प्लास्टिक की केन में 30-30 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमत ₹ 6,000/- जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन पर अपराध क्रमांक 173/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबध्द किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
जप्त सामग्रीः– कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमत ₹ 6,000/- जप्त ।
गिरफ्तार आरोपीः–
- राजेश उर्फ गब्बर पिता संतलाल मालवीय उम्र 42 साल निवासी हरिओम नगर प्रताप नगर जिला देवास ।
सराहनीय कार्यः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक श्री हितेश पाटिल, उनि संजय सिंह भदौरिया,प्रआर पवन पटेल,संतोष रावत,आर अरूण चावडा,हितेश सिंह कुशवाह एवं राजाराम का सराहनीय योगदान रहा । *उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार”के तहत यह कार्यवाही की गई है ।*




