देवास

अमलतास विश्वविद्यालय में ‘दीक्षांत समारोह’ का आयोजन संपन्न……

देवास – अमलतास विश्वविद्यालय में, शुक्रवार 3 अप्रैल को विश्वविद्यालय का वार्षिक ‘दीक्षांत समारोह’ सफलता पूर्वक संपन्न किया गया | इस गौरवशाली उत्सव में मुख्य अतिथि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री माननीय श्री वीरेंद्र कुमार जी ,विशिष्ट गरिमा बढ़ाने के लिए विशिष्ठ अतिथि माननीय श्री जगदीश देवड़ा जी उप मुख्यमंत्री म.प्र. , निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग अध्यक्ष डॉ. खेम सिंह डेहरिया , देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार, हाटपिपलिया विधायक श्री मनोज चौधरी जिला अध्यक्ष भाजपा श्री रायसिंह सेंधव, राजेश यादव, अमलतास ग्रुप के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया, चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया, विश्वविद्यालय प्रो. चांसलर डॉ. सलिल भार्गव, बांगर सरपंच श्री दिलीप जाट, एवं समस्त विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता , प्राचार्य अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रुप पदाधिकारी, डॉक्टर, कर्मचारी, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित हुए।
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अमलतास विश्वविद्यालय के इस दीक्षांत समारोह में आकर में गौरांवित महसूस कर रहा हूं। मैं आज आप सभी को इसके लिए विशेष शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। आज आप जीवन के दूसरे पड़ाव पर पहुंच गए है। यहां से आपको बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना का संकल्प लेकर जाना है और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाना है। अमलतास मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ वर्ष 2016 में हुआ तब से आज तक दिन-ब-दिन यह लगातार चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयां प्राप्त कर रहा है। अब तक यहां 01 हजार से अधिक एमबीबीएस डॉक्टर बने है। इसके साथ ही बीएचएमएस, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टॉफ सहित अन्य चिकित्सा क्षेत्र की पढ़ाई के विद्यार्थियों ने चिकित्सा के क्षेत्र में आगे कदम बढ़ाया है। अब यह विश्वविद्यालय हो गया है। इस अमतलास विश्वविद्यालय के शुरू होने से इसका नाम पूरे प्रदेश में हो रहा है। यहां पर अन्य जिलों के विद्यार्थी भी पढ़ाई करने आ रहे हैं। यहां पर पढ़ने वालों विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां चिकित्सा के साथ समाज सेवा का भी कार्य किया जा रहा है। यहां सेवा, समर्पण और विश्वास के साथ कार्य किया जा रहा है। यहां पर इंदौर के नागरिक भी उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। आज इस दीक्षांत समारोह में पीजी की डिग्री लेने वाले, ग्रेज्एशन की डिग्री लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं तथा आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि आप स्वास्थ्य सेवा देना- मानव सेवा का सबसे बड़ा धर्म है और आप अच्छे से मरीजों का उपचार करें। आपके पढ़ाने में आपके माता-पिता ने बहुत संकट झेला है, अब आपको और अच्छा करके दिखाना है। इसके लिए उन्होंने फाउंडर चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया और चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया को धन्यवाद दिया। साथ ही अमलतास अस्पताल द्वारा संचालित अमलतास नशा मुक्ति केंद्र का निरिक्षण कर केंद्र की सराहना की | एवं नशामुक्ति भारत की शपथ भी दिलाई गई |
कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज इस दीक्षांत समारोह में आकर बहुत हर्ष और गर्व हो रहा है। मैं इन सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे यह देखने में आ रहा है कि यहां पर विद्यार्थियों में उत्साह तो है साथ ही उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक आएं हैं। आज उन माता-पिता के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि उनके बेटा-बेटी डॉक्टर बन गए हैं और आज से वे जीवन के उच्च मुकाम के लिए आगे बढ़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनके बेटा-बेटी आगे बढ़े और जीवन में तरक्की करें |
समारोह को संबोधित करते हुए देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार जी ने विश्वविद्यालय और अस्पताल के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, “दवाइयां और उपचार तो आज हर जगह उपलब्ध हैं, लेकिन अमलतास अस्पताल द्वारा घर-घर जाकर उपचार पहुँचाने का जो कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत उल्लेखनीय और अनुकरणीय है।” उन्होंने सभी उपाधि प्राप्त छात्र-छात्राओं को उनके सफल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जनहित में कार्य करने की प्रेरणा दी।
समारोह में उपस्थित हाटपिपलिया विधायक श्री मनोज चौधरी ने सभी स्नातक छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “अमलतास जैसी प्रतिष्ठित संस्था से आपने जो उच्च स्तरीय शिक्षा अर्जित की है, वह केवल आपके करियर के लिए नहीं, बल्कि समाज के उत्थान के लिए है। अब यह आपका कर्तव्य है कि इस ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाएँ और अपनी सेवा के माध्यम से देश का नाम रोशन करें।” उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई दी।
इस समारोह में 300 से अधिक विद्यार्थियों एमबीबीएस ,एमडी ,एमएस , एमसीएच नर्सिंग एवं बीएससी नर्सिंग , और बीपीटी को स्नातक एवं स्नाकोत्तर छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियाँ ,पूर्णत: प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक दिए गए। साथ ही अमलतास विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ शरदचंद्र वानखेड़े एवं कुलसचिव श्री संजय रामबोले द्वारा सभी माननीय अतिथियों की उपस्थिति में श्री राय सिंह सेंधव जिला अध्यक्ष देवास को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु एवं रिटायर्ड आई. ए. एस. ऑफिसर( भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी) श्री राकेश सिंह जी को प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य हेतु “डी. लिट” की मानक उपाधि प्रदान की गयी। कार्यक्रम में अमलतास ग्रुप द्वारा बनाई गई डॉक्युमेंट्री फिल्म दिखाई गई। एवं पुस्तक का विमोचन भी हुआ। सभी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"