देवास

स्कूली छात्रा के फोन पर कलेक्टर के आदेश पर अवैध शराब पर कार्यवाही-आबकारी देवास

श्रीमान कलेक्टर महोदय को किसी छात्रा द्वारा दूरभाष पर अवैध मदिरा बिक्री के संबंध में अवगत कराया गया। श्रीमान कलेक्टर महोदय द्वारा तत्काल छात्रा की सूचना पर संज्ञान लेते हुए सहायक आबकारी आयुक्त देवास को बिक्री के संबंध में कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर आबकारी दल के प्रभारी अधिकारी निलेश पवार सहायक जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा सूचना पर त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए महादेव नगर, इटावा में जायसवाल किराना दुकान पर दबिश देकर 63 पाव देशी मदिरा जब्त कर मोहित जायसवाल पिता भारत जायसवाल निवासी इटावा के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण कायम कर मौके से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में मुख्य आबकारी आरक्षक दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"