भाजपा से सोनकच्छ विधानसभा सीट के प्रत्याशी राजेश सोनकर आज टिकट फाइनल होने के दो दिन बाद भाजपा कार्यालय देवास पहुंचे

देवास – भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा 2023 के लिए 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की है जिसमे मध्यप्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली सोनकच्छ विधानसभा सीट के लिए राजेश सोनकर को प्रत्याशी के रूप में मैदान उतारा हैं।भाजपा से सोनकच्छ विधानसभा सीट के प्रत्याशी राजेश सोनकर आज टिकट फाइनल होने के दो दिन बाद भाजपा कार्यालय देवास पहुंचे जहा भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडारवाल,देवास सांसद महेंद्र सोलंकी,देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव सहित कार्यकर्ताओं ने सोनकच्छ विधानसभा सीट के लिए राजेश सोनकर का गर्मजोशी से साफा पहनाकर स्वागत किया।देवास भाजपा कार्यालय में सोनकर ने सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और एकजुट होने की बात करते हुए विधानसभा 2023 में भाजपा की सरकार बनाने की बात कही है,घर घर भाजपा घर घर मोदी जैसे नारे भी अपने कार्यकर्ताओं को दिए।वही मीडिया से चर्चा करते हुए सोनकच्छ प्रत्याशी राजेश सोनकर ने कहा की में बहुत छोटा कार्यकर्ता हू और पार्टी ने बहुत बड़ी जवाबदारी दी है उसके के लिए अपने आप को सोभाग्यशाली समझता हू। मैं मीडिया के माध्यम से केंद्रीय मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं,सांवेर क्षेत्र सभी साथियों के साथ,युवाओं का साथ मिलकर सोनकच्छ में जीत का परचम लहराएंगे। कांग्रेस के सज्जनसिंह वर्मा सिर्फ कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं क्षेत्र की आम जनता के बीच में उन्होंने अपना विश्वास खो दिया है वो जानता के नेता नही है,और ना भी भाजपा के कार्यकर्ता और ना ही सोनकच्छ की जनता उनको कद्दावर नेता मानती है, छल और कपट की राजनीति उन्होंने की है।अबकी बार 200 पार के नारे के साथ 2023 विधानसभा में भाजपा की ही सरकार बनेगी।