प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो देवास ने किया 75 यूनिट रक्तदान-सतीश चौहान….

देवास- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत भाजयुमो देवास ने माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन क़े अवसर पर ‘देशव्यापी सेवा पखवाड़ा’ में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव के निर्देशानुसार एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय देवास में भाजयुमो द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं द्वारा 75 यूनिट रक्तदान युवाओं ने एवं अस्पताल प्रबंधन के सुपुर्द किया किया।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव,पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयवर्धन जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, पार्षद धर्मेंद्रसिंह बेस, बाबू यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी, केशव जोशी, मोहित जाट, , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल गोस्वामी, विधान अग्रवाल, भाजयुमो जिला मंत्री सुरेंद्र गायकवाड़, दुर्गेश चिल्लोरिया, गौरव दुबे, श्रीकांत खरे, गुणपाल सिंह पंवार, अभिमन्यु पाटिल, गोविंद ठाकुर, गौतम पंचोली, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




