देवास

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कन्नौद कार्यालय को ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त…

उज्जैन रेंज का दूसरा एवं देवास जिले का पहला ISO प्रमाणित एसडीओपी कार्यालय।

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गहलोत जी के जनकेंद्रित सोच और गुणवत्ताकारी कार्य प्रणाली की विचारधारा के चलते पुलिस विभाग के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) कन्नौद, जिला देवास के कार्यालय को ISO 9001:2015 (Quality Management System) का अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि उज्जैन रेंज में दूसरा तथा देवास जिले का पहला ऐसा एसडीओपी कार्यालय बनने का गौरव प्रदान करती है, जिसे ISO प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
ISO प्रमाणन संस्था द्वारा कार्यालय की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था एवं गुणवत्ता मानकों और रखरखाव का विस्तृत मूल्यांकन एवं ऑडिट किया गया, जिसमें कार्यालय की कार्यप्रणाली को निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। इसके पश्चात यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

ISO 9001:2015 प्रमाणन निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर प्रदान किया गया है—
–क्षेत्राधिकार अंतर्गत पुलिस थानों की प्रभावी निगरानी एवं पर्यवेक्षण।
–कानून व्यवस्था संधारण हेतु सुव्यवस्थित एवं मानकीकृत प्रक्रियाएँ।
–अपराधों की रोकथाम, विवेचना एवं अपराध निराकरण में गुणवत्ता आधारित कार्यप्रणाली।
–आधुनिक तकनीकी चुनौतियों से निपटने हेतु तकनीकी दक्षता एवं नवाचार।
–अभिलेखों का उचित संधारण, दस्तावेज़ीकरण एवं निरंतर सुधार की प्रक्रिया। गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास श्री जयवीर सिंह भदौरिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन की उपस्थिति में एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी को प्रमाण पत्र सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं और कहा कि –

“एसडीओपी कन्नौद कार्यालय को प्राप्त यह ISO प्रमाणन पुलिसिंग में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं जनसेवा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सफलता पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"