देवास

ASP ग्रामीण सौम्या जैन द्वारा ग्राम गोदना में किया गया बालिका जागरूकता शिविर का आयोजन… सेल्फ डिफेंस, सायबर और महिला संबंधी अपराधों की जानकारी भी दी गई….

देवास-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पुनीत गहलोद एव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण कन्नौद श्री मति सौम्या जैन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागली श्री संजय सिंह बेस के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23.03.2026 को ग्राम गोदना , थाना कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्री मान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण कन्नौद श्री मति सौम्या जैन द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा तकनीकों, महिला संबंधी कानूनों तथा सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में सतर्क रहने, आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीकों एवं हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर श्री कैलाश यादव एवं सूरज गुर्जर की टीम द्वारा आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमो) भी किया गया, जिससे उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं ने अपनी सुरक्षा हेतु आवश्यक कौशलों को समझा एवं सीखा।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी केएस परस्ते,प्रधान आरक्षक 229 रामबीर सिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक 851 सुनील कुमार , पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मविश्वास बढ़ाने एवं किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि के विरुद्ध निर्भीक होकर सामने आने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में बालिकाएँ एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"