देवास

“ऑपरेशन सायबर”, फ्रॉड होने के 03 माह में संपूर्ण राशि ₹ 50,000/- बैंक खाते मे वापस कराई गई-हितेश पाटिल(सिविल लाईन थाना प्रभारी)

एसपी ने गठित किया ज़िला स्तरीय सायबर-तंत्र,प्रत्येक थाने पर मौजूद हुवे “सायबर-मित्र” सायबर फ्रॉड की तत्काल सूचना देने हेतु “डायल-112” और “डायल-1930” के प्रयोग हेतु जनता को किया जा रहा “पुलिस चौपाल” के द्वारा जागरूक, फ्रॉड की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल एक्शन में आयेगा सायबर-तंत्र,फ्रॉड गई राशि को होल्ड करवाकर माननीय न्यायालय से राशि पुनःआवेदक के खाते में लौटाने तक पुलिस करेगी सतत मॉनिटरिंग । देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा 360-पुलिसिंग के अन्तर्गत ज़िलेवासियों को सायबर फ्रॉड से राहत प्रदान करने हेतु “ऑपरेशन सायबर” प्रारंभ किया है । इस अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम ज़िला स्तरीय सायबर सेल के माध्यम से प्रत्येक थाना पर पदस्थ दो-दो पुलिसकर्मियों को “सायबर-मित्र” के रूप में चिह्नित कर उन्हें सायबर फ्रॉड संबंधी मामलों में त्वरित कार्यवाही हेतु प्रशिक्षित किया गया है । प्रत्येक थाना स्तर पर प्रतिदिन “पुलिस चौपाल” आयोजित कर पुलिस गाँव-मोहल्ला-क़स्बा-वॉर्ड में जनता को सायबर फ्रॉड से बचने के उपाय और सायबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 या 112 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित कर रही है । इसी अनुक्रम में दिनांक 12 दिसंबर 2025 को आवेदिका अमरीन शेख निवासी सिविल लाईन ने सायबर फ्रॉड के ज़रिए 50,000/- रुपये ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे ज़िला सायबर सेल देवास द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई और सतत मॉनिटरिंग की गई । जिसके माध्‍यम से दिनांक 30.03.2026 को आवेदक के बैंक खाते में संपूर्ण राशि ₹ 50,000/- की राशि वापस कराई गई ।

देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि जहां एक तरफ़ साइबर फ्रॉड से बचने हेतु अनजान कॉलर को कोई भी निजी जानकारी शेयर ना करना ही सर्वोत्तम उपाय है,वहीं दूसरी तरफ़ साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या डायल 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी देवास जिलेवासियों से की है ।

उल्लेखनीय है कि जिलेवासियों को साइबर फ्रॉड से बचाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जारी “ऑपरेशन साइबर” के तहत ज़िला पुलिस साइबर सेल ने 01 नवंबर 2024 से लेकर आज दिनांक तक कुल ₹ 2,44,31,156/- की ठगी गई राशि वापस करवाई है एवं विभिन्न शिकायतों में ₹ 2,51,40,630/- रुपये की राशि को होल्ड भी कराया है जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर आवेदकों को लौटाया जाएगापुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में ज़िले में साइबर फ्रॉड के प्रत्येक मामले पर विशेष ध्यान देकर तत्काल फ्रॉड गई राशि को ना सिर्फ़ फ्रीज़ करवाया जा रहा है बल्कि विस्तृत रिपोर्ट बनाकर माननीय न्यायालय में पेश करते हुवे फ्रॉड गई राशि को पुनः आवेदक के खाते में भी लौटाया जा रहा है ।

पुलिस कप्तान ने बताया कि 1 नवंबर 2024 से जारी “ऑपरेशन सायबर” के तहत अब तक कुल 2755 सायबर फ्रॉड शिकायतें प्राप्त हुई हैं,जिनमे त्वरित कार्यवाही करते हुवे कुल 1250 मामलो में पुलिस ने राशि होल्ड करवाने में सफलता प्राप्त की है । इस प्रकार साइबर फ्रॉड मामलो में रिकॉर्ड 45% सक्सेस-रेट प्राप्त करते हुवे देवास पुलिस लगातार पेशेवर रूप में आगे बढ़ रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"